LIVE UPDATE

बिलासपुर में पुलिस का बड़ा ‘ऑपरेशन क्लीन’: 126 वारंटियों पर शिकंजा, गुंडा-बदमाशों की भी हुई धरपकड़

बिलासपुर, 10 अगस्त 2026. जिलेभर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त, फरार आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश
बिलासपुर। अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने वारंटियों, निगरानी बदमाशों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 28 स्थाई वारंट और 98 गिरफ्तारी वारंट, यानी कुल 126 वारंटों की तामिली की गई। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी गई।
43 गुंडा-बदमाश पुलिस के रडार पर
कॉम्बिंग गश्त के दौरान निगरानी सूची में शामिल 43 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई। इनमें से 13 के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों और चाकूबाजों पर भी विशेष नजर रखी। इस दौरान 5 लोगों की चेकिंग और 25 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रातभर अपराधियों के ठिकाने खंगालती रही पुलिस
अभियान के तहत पुलिस ने वारंटियों और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश दी। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की भी जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर दबाव बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को साफ चेतावनी दी है कि आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें, वरना पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
September 3, 2026
बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *