LIVE UPDATE
Trending

कोंडागांव में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 12 से ज्यादा यात्री घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरगांव पुल के पास करीब 1:30 बजे रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

गंभीर घायलों को कोंडागांव रेफर किया गया

हादसे में घायल कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने आने का इंतजार है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों से जानकारी जुटा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *