LIVE UPDATE

भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली नियमित जमानत

बिलासपुर, 22 अगस्त 2026। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें मामले में नियमित जमानत प्रदान कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

भागीरथी वर्मा के खिलाफ ACB रायपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2019 से 2023 तक रहे चीफ इंजीनियर

भागीरथी वर्मा वर्ष 2019 से 2023 तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में चीफ इंजीनियर के पद पर पदस्थ रहे। उनके खिलाफ नगर निगम के विभिन्न ठेकों में काम दिलाने के एवज में कथित तौर पर कमीशन मांगने के आरोप लगाए गए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ठेकेदारों को काम दिलाने के बदले प्रत्येक ठेके पर 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 करोड़ रुपये से अधिक लेने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अलग-अलग माध्यमों से पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा द्वारा करीब 2 करोड़ 2 लाख 52 हजार रुपये की राशि और कीमती सामान लिया गया।

शिकायत के आधार पर ACB रायपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद वर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाईकोर्ट के आदेश से जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को नियमित जमानत देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से जेल में बंद वर्मा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि, नियमित जमानत मिलने का अर्थ मामले में आरोपों से बरी होना नहीं है। भ्रष्टाचार से जुड़े प्रकरण की न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *