LIVE UPDATE
Trending

रेल यात्रियों के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP बिलासपुर ने 9 ग्राम सोना किया बरामद

बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी बिलासपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के सोने के जेवर खरीदने वाले नागपुर के एक सराफा कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 99 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में महिलाओं ने खुलासा किया कि चोरी किए गए सोने के जेवर नागपुर के एक ज्वेलर्स को बेचे गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Cyber Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर अश्लील वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से पकड़ाया आरोपी
CG Cyber Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर अश्लील वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से पकड़ाया आरोपी
July 20, 2026
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से ऑनलाइन दोस्ती के बाद धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जीआरपी की टीम नागपुर पहुंची और जांच के बाद ज्वेलर्स संचालक सुनील काटोले को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने चोरी के जेवरों को गलाकर सोने के टुकड़ों में बदल दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोना जब्त किया है। बरामद सोने को मामले के अहम साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ में जुए के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 जुआरी गिरफ्तार; 7 चारपहिया वाहन समेत लाखों का सामान जब्त
रायगढ़ में जुए के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 जुआरी गिरफ्तार; 7 चारपहिया वाहन समेत लाखों का सामान जब्त
July 20, 2026
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन अंकुश" के तहत अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा पर स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, पहले गिरफ्तार की गई महिला आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार सराफा कारोबारी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में पुलिस का बड़ा ‘ऑपरेशन क्लीन’: 126 वारंटियों पर शिकंजा, गुंडा-बदमाशों की भी हुई धरपकड़
बिलासपुर में पुलिस का बड़ा ‘ऑपरेशन क्लीन’: 126 वारंटियों पर शिकंजा, गुंडा-बदमाशों की भी हुई धरपकड़
August 10, 2026
बिलासपुर, 10 अगस्त 2026. जिलेभर में एक साथ कॉम्बिंग गश्त, फरार आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश बिलासपुर। अपराधियों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *