LIVE UPDATE

CG-जमानत के लिए 1 लाख की डिमांड, रकम नहीं दी तो दी हत्या की धमकी; तांत्रिक क्रिया का डर दिखाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। भाई की कोर्ट से जमानत कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तोरवा थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फरियादी को गाली-गलौज करने के साथ तांत्रिक पूजा-पाठ और कथित तांत्रिक क्रिया के जरिए नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, तोरवा क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में प्रियांशु बोले आरोपी है। उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इसी मामले में कोर्ट से उसकी जमानत कराने में खर्च हुई रकम का हवाला देते हुए उसके भाई ओम बोले और उसके साथियों ने फरियादी से एक लाख रुपये की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रकम देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने फरियादी को मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा कथित तौर पर तांत्रिक पूजा-पाठ के जरिए अपने साथी की जमानत कराने और सामने वाले पक्ष को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 427/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के बाद पुलिस ने सोमवार 10 अगस्त को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
CG में ‘ब्रांड’ के नाम पर बड़ा खेल! Titan-Fastrack की नकली घड़ियां बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
September 7, 2026
दुर्ग। दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड Titan और Fastrack के नाम पर नकली घड़ियां बेचने के कारोबार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी – ओम बोले (23), पिता अरुण बोले, दयालबंद, कोतवाली बिलासपुर, तरुण बजाज (27), पिता राजेश कुमार, चिल्ड्रन अस्पताल के पास, तोरवा, मोहम्मद इसरार (22), पिता शेख मकबूल, सफेदखदान, तोरवा, ऋषिकेश कुमार (28), पिता राजेश कुमार, जगमल चौक, तोरवा, बिलासपुर, पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *