LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur की MBA छात्रा से दुष्कर्म, डिलीवरी के बहाने गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक MBA छात्रा के साथ भुवनेश्वर में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात शहर के इंफो वैली थाना क्षेत्र स्थित गंगापाड़ा इलाके के एक वुमन हॉस्टल के अंदर हुई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि 67 वर्षीय आरोपी दुकानदार डिलीवरी देने के बहाने हॉस्टल में दाखिल हुआ और छात्रा के कमरे तक पहुंच गया। उस समय छात्रा कमरे में अकेली थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ओडिशा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता भुवनेश्वर के एक निजी कॉलेज में MBA सेकंड ईयर की छात्रा है। हॉस्टल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
September 3, 2026
बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर हॉस्टल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
September 14, 2026
अंबिकापुर, 14 सितंबर 2026। अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *