LIVE UPDATE

रायगढ़ में जुए के अड्डों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 जुआरी गिरफ्तार; 7 चारपहिया वाहन समेत लाखों का सामान जब्त

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा सीमा पर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में संचालित जुए के पांच फड़ों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 90 लाख रुपये कीमत के सात चारपहिया वाहन, 57,140 रुपये नकद, 5 गैस लाइट और खुडखुडिया जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई। सूचना मिली थी कि धसकामुड़ा के मेला स्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग खुडखुडिया जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

चार अलग-अलग क्षेत्रों के जुआरी पकड़े गए

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी धसकामुड़ा बस्ती के पास एकत्र होकर बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे।

सात चारपहिया वाहन और नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक किआ और एक ऑल्टो कार जब्त की। इन वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 57,140 रुपये नकद, 5 गैस लाइट और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

33 आरोपियों पर दर्ज हुए पांच अलग-अलग मामले

छाल पुलिस ने सभी 33 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी सख्ती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में ऑपरेशन अंकुश के तहत अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद छाल थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान और उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Cyber Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर अश्लील वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से पकड़ाया आरोपी
CG Cyber Crime: सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर अश्लील वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से पकड़ाया आरोपी
July 20, 2026
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से ऑनलाइन दोस्ती के बाद धोखाधड़ी और साइबर क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *