LIVE UPDATE

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील

रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को पुलिस जांच में बताया जा रहा वजह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में आरोपी साहिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस सुपारी देकर हमले की साजिश रचने वाले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज; 27 अगस्त को रायपुर में पहला मंथन, 200 दिग्गजों की बैठक, लिए जाएंगे सुझाव
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज; 27 अगस्त को रायपुर में पहला मंथन, 200 दिग्गजों की बैठक, लिए जाएंगे सुझाव
August 22, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला रेलवे अस्पताल के पास का है, जहां कांग्रेस नेता श्याम कश्यप सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

10 लाख रुपए में हुई थी हत्या की सुपारी

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की शुरुआती जांच में इस हमले के पीछे सुपारी किलिंग की साजिश सामने आई है। जांच के मुताबिक हमलावरों को कांग्रेस नेता की हत्या के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपए देने की डील होने की बात सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुपारी किसने दी, इसके पीछे असली मकसद क्या था और इस पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का एंगल

मामले की शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को हमले की प्रमुख वजहों में शामिल माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।

इसी जांच के दौरान पुलिस ने एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच बनाई। अब साहिल सोनकर की गिरफ्तारी को मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है।

आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

साहिल सोनकर से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले की योजना कब बनाई गई, आरोपियों से संपर्क किसने किया और सुपारी की रकम से जुड़ी पूरी डील कैसे तय हुई थी।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में सामने आए आरोप और सुपारी किलिंग से जुड़े तथ्य पुलिस जांच पर आधारित हैं, जिनका अंतिम निर्धारण न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *