LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 महीने में 2021 ड्रंक ड्राइवर्स पर गाज, 1000 से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

सड़क हादसों पर लगाम लगाने SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत दर्ज हुए मामले।

बिलासपुर, 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कड़े कदम उठा रही है। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का बड़ा असर अब आंकड़ों में भी साफ नजर आने लगा है। पिछले 5 महीनों में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2021 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, वहीं नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 1000 से अधिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रहा है अभियान

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में की जा रही है। बिलासपुर यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, ब्लैक स्पॉट्स और संवेदनशील मार्गों पर लगातार सरप्राइज चेकिंग पॉइंट लगाकर जांच कर रही है। इस अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के साथ-साथ तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और तीन सवारी चलने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; नशे के कारोबार पर रतनपुर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur News; नशे के कारोबार पर रतनपुर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
June 10, 2026
बिलासपुर, 10 जून 2026। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धारा 185 के तहत दर्ज हुए 2021 मामले

यातायात विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2026 से लेकर अब तक (पिछले 5 महीनों में) शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने वाले 2021 चालकों को पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने इन सभी मामलों को सीधे न्यायालय में पेश किया, जहां माननीय अदालत द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।

पुलिस अब केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ सीधे लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बेटियां असुरक्षित? सिरगिट्टी में फिर दो सात वर्षीय मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, पुलिस व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
बिलासपुर में बेटियां असुरक्षित? सिरगिट्टी में फिर दो सात वर्षीय मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, पुलिस व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
June 11, 2026
बिलासपुर, 11 जून 2026. बिलासपुर जिले में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म, गैंगरेप और यौन शोषण के मामलों ने कानून-व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन कारणों से सस्पेंड हुए 1000 से ज्यादा लाइसेंस:

यातायात पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 5 महीनों में 1000 से अधिक चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है। इनमें मुख्य रूप से ये गंभीर लापरवाही शामिल हैं: शराब पीकर वाहन चलाना (Drunk and Drive), अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना (Rash Driving), शहर की सड़कों पर गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन दौड़ाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शामिल है |

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों का पालन करने वाले अनुशासित वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, लेकिन सड़कों पर हुड़दंग मचाने और यातायात व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का यह ‘सख्त रुख’ आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP बिलासपुर ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP बिलासपुर ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *