LIVE UPDATE

CG में माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे ने शव बोरी में बांधकर छिपाया; शादी को लेकर था विवाद, 4 दिन बाद गिरफ्तार

अंबिकापुर, 22 अगस्त 2026। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में माता-पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बड़े बेटे जदू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, जदू अपने माता-पिता से उपेक्षा और शादी नहीं कराने को लेकर नाराज था। इसी नाराजगी में उसने सोते समय दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरी में बांधकर कमरे में छिपा दिया। इसके बाद कमरे और फर्श पर लगे खून के निशान मिटाने के लिए गोबर से लिपाई की और मौके से फरार हो गया। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी को लेकर माता-पिता से होता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय हीराधर यादव अपनी 50 वर्षीय पत्नी गुलाबी यादव और 34 वर्षीय बड़े बेटे जदू यादव के साथ ग्राम सपड़ा में रहता था। जदू की शादी नहीं हुई थी और वह इसके लिए अपने माता-पिता को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। परिवार का छोटा बेटा मोहन यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है।

सब्जी को लेकर हुआ विवाद, रात में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस पूछताछ में जदू ने बताया कि 17 अगस्त की रात घर में सब्जी नहीं बनी थी। इसके बाद उसके माता-पिता छोटे बेटे मोहन के घर से सब्जी लेकर आए थे। इसी बात को लेकर जदू का माता-पिता से विवाद हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद गुस्से में जदू ने सो रहे माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरी में बांधकर कमरे में रख दिया। इसके बाद खून के निशान मिटाने के लिए कमरे और फर्श पर गोबर से लिपाई की और वहां से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले दिन छोटे बेटे ने देखा शव

घटना के अगले दिन सुबह छोटा बेटा मोहन दूध लेने के लिए माता-पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा बंद मिलने पर उसने ताला तोड़ा। अंदर जाने पर उसे माता-पिता के शव मिले। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी बड़े बेटे जदू यादव की तलाश शुरू की।

चार दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

हत्या के बाद से फरार चल रहे जदू यादव को पुलिस ने घटना के चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस हत्या की पूरी परिस्थितियों, घटना में इस्तेमाल हथियार और शवों को छिपाने के बाद किए गए साक्ष्य मिटाने के प्रयासों की जांच कर रही है। पुलिस अब मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपी के बयान का मिलान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *