LIVE UPDATE
Trending

कुर्दर वैली रिसॉर्ट में ‘वन्यजीव भोज’; हिरण का मांस परोसने का खुलासा, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकार और अवैध मांस परोसने का गंभीर मामला सामने आया है। बेलगहना के कुर्दर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने और परोसने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि रिसॉर्ट में प्रतिबंधित वन्यजीव का मांस तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सेंट्रल जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप
CG-सेंट्रल जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026। रायपुर सेंट्रल जेल से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान मौके से हिरण के मांस के अवशेष बरामद किए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कृत्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से शिकार किए गए हिरण का मांस रिसॉर्ट में पकाकर ग्राहकों को परोस रहे थे। इस मामले में वन विभाग ने आगे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कॉन्स्टेबल के घर खौफनाक वारदात; आरक्षक के पत्नी-बेटे की महिला ने की निर्मम हत्या, सामने आया लव-अफेयर का एंगल, जानें पूरा मामला
CG-कॉन्स्टेबल के घर खौफनाक वारदात; आरक्षक के पत्नी-बेटे की महिला ने की निर्मम हत्या, सामने आया लव-अफेयर का एंगल, जानें पूरा मामला
April 25, 2026
दुर्ग, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले में मांस सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur की MBA छात्रा से दुष्कर्म, डिलीवरी के बहाने गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur की MBA छात्रा से दुष्कर्म, डिलीवरी के बहाने गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
April 27, 2026
बिलासपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक MBA छात्रा के साथ भुवनेश्वर में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने साफ कहा है कि वन्यजीवों के संरक्षण के खिलाफ किसी भी तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *