LIVE UPDATE

बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 85 गुंडे-बदमाश धराए, 25 भेजे गए जेल; SSP ने दी ‘जिला बदर’ की चेतावनी

बिलासपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्रवाई में पुलिस ने आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर उनकी गतिविधियों की जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में दबिश देकर 85 संदिग्ध और पुराने अपराधियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और सत्यापन के बाद कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि भविष्य में वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर पुलिस कमिश्नरी में बड़ा बदलाव: ग्रामीण क्षेत्र के पहले RI बने वैभव मिश्रा, कानून-व्यवस्था और VIP ड्यूटी की संभालेंगे कमान, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
रायपुर पुलिस कमिश्नरी में बड़ा बदलाव: ग्रामीण क्षेत्र के पहले RI बने वैभव मिश्रा, कानून-व्यवस्था और VIP ड्यूटी की संभालेंगे कमान, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नर (SSP) संजीव शुक्ला ने राजधानी की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में 56 आदतन बदमाशों और चाकूबाजी की घटनाओं से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 25 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस दौरान पुलिस ने चार ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया, जो अवैध धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे। उनके कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: ‘VSK App’ की उपस्थिति पर ही मिलेगा शिक्षकों को वेतन, ड्रॉपआउट बच्चों के लिए विशेष अभियान, पढ़िए बैठक के फैसले
CG शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: ‘VSK App’ की उपस्थिति पर ही मिलेगा शिक्षकों को वेतन, ड्रॉपआउट बच्चों के लिए विशेष अभियान, पढ़िए बैठक के फैसले
June 23, 2026
रायपुर, 23 जून 2026। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह का सख्त संदेश

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा है कि शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
वक्फ बोर्ड के डीजे-आतिशबाजी प्रतिबंध पर हाईकोर्ट की रोक, उर्स और दरगाहों से जुड़े आदेश पर अंतरिम राहत
वक्फ बोर्ड के डीजे-आतिशबाजी प्रतिबंध पर हाईकोर्ट की रोक, उर्स और दरगाहों से जुड़े आदेश पर अंतरिम राहत
June 23, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाहों, उर्स और अन्य मजहबी जलसों में डीजे, धुमाल और आतिशबाजी पर लगाए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *