LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर में दर्दनाक घटना: प्रेमी-प्रेमिका ने इमारत से लगाई छलांग, युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026 । शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अभिलाषा परिसर स्थित EWS कॉलोनी की तीन मंजिला इमारत से एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्लॉक नंबर-34 की है। देर रात अचानक तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो दोनों को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पाया। युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, जबकि युवती बेहोशी की हालत में मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सेंट्रल जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप
CG-सेंट्रल जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026। रायपुर सेंट्रल जेल से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में मृत युवक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में हुई है। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करने के साथ ही डिलीवरी का काम भी करता था। वहीं, घायल युवती की पहचान गरिमा सिंह (22), निवासी गांधी चौक क्षेत्र के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले तीन साल से संबंध थे। घटना वाली रात दोनों इमारत की छत पर गए थे। मौके से शराब की बोतल, गिलास, कपड़े और बिस्तर जैसी सामग्री भी बरामद हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कॉन्स्टेबल के घर खौफनाक वारदात; आरक्षक के पत्नी-बेटे की महिला ने की निर्मम हत्या, सामने आया लव-अफेयर का एंगल, जानें पूरा मामला
CG-कॉन्स्टेबल के घर खौफनाक वारदात; आरक्षक के पत्नी-बेटे की महिला ने की निर्मम हत्या, सामने आया लव-अफेयर का एंगल, जानें पूरा मामला
April 25, 2026
दुर्ग, 25 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को आशंका है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया। खास बात यह है कि छत का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur की MBA छात्रा से दुष्कर्म, डिलीवरी के बहाने गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur की MBA छात्रा से दुष्कर्म, डिलीवरी के बहाने गर्ल्स हॉस्टल में घुसा आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
April 27, 2026
बिलासपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक MBA छात्रा के साथ भुवनेश्वर में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *