LIVE UPDATE
Trending

कोचिंग सेंटरों पर निगम का बड़ा एक्शन: 6 संस्थानों की जांच में मिली खामियां, उड़ान IAS सेंटर सील

बिलासपुर, 24 जून 2026। शहर के कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान छह कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकांश संस्थान सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे। गंभीर खामियां पाए जाने पर उड़ान IAS को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि पांच अन्य संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

नगर निगम की टीम ने उपायुक्त अंकुर पांडे के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी, भवन अनुमति, आपातकालीन निकास, पार्किंग और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की पड़ताल की। जांच में कई संस्थानों में जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था अधूरी पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उड़ान IAS में मिलीं गंभीर खामियां, तत्काल सील

निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर स्थिति उड़ान IAS में सामने आई। चार मंजिला भवन में आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता मिला। संस्थान में फायर सेफ्टी सिस्टम और लिफ्ट की व्यवस्था नहीं थी। बड़ी संख्या में छात्रों के मुकाबले पर्याप्त स्थान और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए नगर निगम ने संस्थान को तत्काल सील कर दिया।

इन पांच कोचिंग संस्थानों को नोटिस

जांच के दौरान चंद्रा एकेडमी, आचार्य इंस्टिट्यूट, ऑक्सीडेशन कोचिंग, प्रीमियर एकेडमी और पटेल ट्यूटोरियल में भी कई कमियां पाई गईं। कहीं फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी मिली तो कहीं भवन संबंधी दस्तावेज और आवश्यक अनुमति अधूरी पाई गई। सभी संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

80 कोचिंग सेंटरों की होगी जांच

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय समय में सुधार नहीं होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में संचालित करीब 80 कोचिंग सेंटरों की चरणबद्ध जांच की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *