शिक्षक हुए ‘शर्मसार’, स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, कलेक्टर के दिए जांच का आदेश

जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में स्कूल के दो शिक्षकों को कथित तौर पर गलत हरकतों में लिप्त देखा जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जांजगीर-चांपा जिले के प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। शिक्षा जैसे पवित्र मंदिर में शिक्षकों के इस कथित अशोभनीय व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
जिला प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करेगी और मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम के तथ्यों का पता लगाएगी।

प्रशासन का रुख
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।










