LIVE UPDATE
Trending

CG News: जेल से छूटते ही वीरेंद्र सिंह तोमर का सोशल मीडिया ‘लाइव’, नेताओं और पुलिस अफसरों पर लगाए संगीन आरोप

रायपुर, 23 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में सूदखोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रहे वीरेंद्र सिंह तोमर ने जेल से रिहा होने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। अपने लाइव वीडियो में तोमर ने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक दबाव पर गंभीर आरोप लगाए।

तोमर ने कहा कि उसे जानबूझकर झूठे मामलों में फंसाया गया। उसने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में उसका योगदान रहा, लेकिन बदले में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उसके करीबी लोगों ने भी उसका साथ छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पर साजिश का आरोप
लाइव वीडियो के दौरान तोमर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत के साथ नजर आया। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके घर में खुद ही दस्तावेज और अवैध हथियार रखकर उसे फंसाया। तोमर के मुताबिक, खारुन गंगा आरती के आयोजन से उसकी लोकप्रियता बढ़ रही थी, जो कुछ स्थानीय नेताओं और सत्ता से जुड़े लोगों को रास नहीं आई।

जेल में जान को खतरे का दावा
तोमर ने कहा कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई। उसने दावा किया कि जेल के भीतर भी उसकी जान को खतरा था और यदि सच्चाई सामने नहीं आती, तो उसकी हत्या तक हो सकती थी। तोमर ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
September 3, 2026
बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल, सियासत गरमाई
तोमर के लाइव वीडियो के सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है और पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

तोमर ने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और उनके खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही उसने यह भी कहा कि हाल ही में वह एक हत्या के मामले में अदालत से बरी हुआ है और अब अन्य मामलों में भी न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
September 14, 2026
अंबिकापुर, 14 सितंबर 2026। अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *