LIVE UPDATE

कांग्रेस संगठन में बड़े ‘सर्जरी’ की तैयारी: बदले जा सकते हैं कई राज्यों के अध्यक्ष और प्रभारी, दिल्ली में हलचल तेज

न्यूज़ डेस्क। आगामी विधानसभा और आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में एक बार फिर बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) से लेकर कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की कुर्सी पर तलवार लटक रही है। सूत्रों की मानें तो इस बार परफॉर्मेंस को आधार बनाकर कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी की जा सकती है, जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

चार महासचिवों और कई प्रभारियों पर गाज गिरने के आसार

पार्टी के भीतर से आ रही खबरों के मुताबिक, यह बदलाव केवल कॉस्मेटिक नहीं बल्कि बेहद व्यापक होने वाला है, सूत्रों के अनुसार, पार्टी के चार प्रमुख महासचिवों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज है। संगठन को चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिवों (National Secretaries) की भारी-भरकम फौज में कटौती करने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें…
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
5 BJP कार्यकर्ता निष्कासित; डोंगरगढ़ भाजपा मंडल भंग, अनुशासनहीनता पर सख्त हुए प्रदेश नेतृत्व
August 7, 2026
रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिशन 2027 पर नजर: यूपी और पंजाब में बदलाव के संकेत

इस संगठनात्मक फेरबदल का सीधा कनेक्शन आगामी चुनावों से है। खासकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की आहट को बेहद अहम माना जा रहा है। आलाकमान का साफ मानना है कि चुनाव वाले राज्यों में कमान ऐसे हाथों में हो जो जमीन पर परिणाम दे सके।

खड़गे और राहुल गांधी की मैराथन बैठकों के बाद लिया गया फैसला

इस ‘मेगा रीस्ट्रक्चरिंग’ की रूपरेखा अचानक तैयार नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ रणनीतिकारों के बीच कई दौर की गोपनीय और लंबी बैठकें हो चुकी हैं। : बैठकों में साफ कर दिया गया है कि इस बार नई जिम्मेदारियां केवल “नेताओं के कद” को देखकर नहीं, बल्कि उनके “मैदानी प्रदर्शन (Performance) और चुनावी सूझबूझ” के आधार पर तय की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
सांसदों से लेकर मंत्रियों तक… छत्तीसगढ़ में क्यों भिड़ते हैं नेता और अफसर? अब IAS की शिकायत ने फिर गरमाई सियासत
August 11, 2026
रायपुर, 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में नेताओं और अफसरों के बीच टकराव की कहानी पुरानी है, लेकिन हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

पार्टी के अंदरूनी हलकों में इसे कांग्रेस को नए सिरे से री-ब्रांड और री-स्ट्रक्चर करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कांग्रेस नेतृत्व इसकी आधिकारिक सूची जारी कर सकता है, जिसके बाद देश भर के कांग्रेसी खेमे में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, बोले- राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय
दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन, बोले- राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय
August 14, 2026
रायपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *