LIVE UPDATE

बिलासपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सभी जोन कमिश्नरों के प्रभार बदले, कई अहम शाखाओं की जिम्मेदारियां भी बदलीं

बिलासपुर, 13 जून 2026। नगर पालिक निगम बिलासपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से आयुक्त प्रकाश कुमार ने व्यापक कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत निगम के सभी प्रमुख जोन कमिश्नरों के प्रभार में बदलाव किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य, स्थापना, स्वच्छता सर्वेक्षण, स्टोर, उद्यान, खाद्य, पेंशन एवं भविष्य निधि जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियां भी नए सिरे से निर्धारित की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

निगम प्रशासन के अनुसार यह बदलाव विभिन्न जोनों और शाखाओं में कार्यों के बेहतर समन्वय तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है।

जोन कमिश्नरों के प्रभार में बड़ा बदलाव

आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब तक जोन क्रमांक-6 की जिम्मेदारी संभाल रहीं मधुलिका सिंह को जोन क्रमांक-1 का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जोन क्रमांक-7 के कमिश्नर प्रवीण शर्मा को जोन क्रमांक-2 की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन क्रमांक-5 में पदस्थ प्रवेश कश्यप को जोन क्रमांक-3 का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी, उप आयुक्त (स्थापना) तथा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सिटी 2.0 से संबंधित कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसी प्रकार जोन क्रमांक-8 की कमिश्नर विभा सिंह को अब जोन क्रमांक-4 का दायित्व सौंपा गया है। वहीं जोन क्रमांक-4 में कार्यरत सागर राज को जोन क्रमांक-6 की जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेंद्र उपाध्याय, जो अब तक जोन क्रमांक-2 के कमिश्नर थे, उन्हें जोन क्रमांक-7 का प्रभार सौंपा गया है। वहीं जोन क्रमांक-1 की कमिश्नर रंजना अग्रवाल को जोन क्रमांक-8 की जिम्मेदारी दी गई है।

सवीना अनंत को जोन-5 के साथ उद्यान और संजय तरण पुष्कर का प्रभार

उपायुक्त स्तर पर स्टोर, खाद्य, उद्यान, संजय तरण पुष्कर, भविष्य निधि एवं पेंशन शाखा का कार्य देख रहीं सवीना अनंत को अब जोन कमिश्नर जोन क्रमांक-5 नियुक्त किया गया है। उनके पास संजय तरण पुष्कर और उद्यान शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेगा।

दीपिका भगत को चार महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी

उप आयुक्त दीपिका भगत को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त स्टोर शाखा, भविष्य निधि शाखा, पेंशन शाखा और खाद्य शाखा का प्रभार सौंपा गया है। निगम प्रशासन में इन शाखाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

प्रवीण शुक्ला को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला को जोन क्रमांक-3 और जोन क्रमांक-7 में कार्यपालन अभियंता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले से ही जोन-3 में प्रभारी जोन कमिश्नर का कार्य देख रहे थे।

बेहतर समन्वय और प्रशासनिक कसावट पर जोर

निगम प्रशासन का कहना है कि कार्य विभाजन का यह निर्णय प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न जोनों और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे तथा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, लोगों को मिलेगी बेहतर और सस्ती सफर सुविधा
बिलासपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, लोगों को मिलेगी बेहतर और सस्ती सफर सुविधा
June 14, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *