LIVE UPDATE

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट; केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : साय

रायपुर 13 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर पुलिस की सराहनीय पहल: माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने विशेष कार्यशाला आयोजित
बिलासपुर पुलिस की सराहनीय पहल: माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने विशेष कार्यशाला आयोजित
June 13, 2026
बिलासपुर, 13 जून 2026 । महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय माहवारी (पीरियड्स) को लेकर समाज में फैली गलत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग और समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगी स्कूलों की छुट्टियां: वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने किया स्पष्ट
छत्तीसगढ़ में नहीं बढ़ेंगी स्कूलों की छुट्टियां: वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा सचिव ने किया स्पष्ट
June 13, 2026
CG School News: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों, पालकों और शिक्षकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपके पास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *