LIVE UPDATE

बिलासपुर समेत 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, लोगों को मिलेगी बेहतर और सस्ती सफर सुविधा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

प्रदेश सरकार ने योजना के तहत पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म स्कीम में डायरेक्ट डेबिट मैंडेट को मंजूरी दी है। इसके बाद चारों शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया को गति मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे शहरी परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से आम लोगों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कामों को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के जरिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह सिर्फ नई बसें चलाने का फैसला नहीं है, बल्कि प्रदेश को स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
नायब तहसीलदार पर रेप केस दर्ज: सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में बनाए संबंध; FIR के बाद फरार
नायब तहसीलदार पर रेप केस दर्ज: सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में बनाए संबंध; FIR के बाद फरार
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां   नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *