LIVE UPDATE
Trending

बिलासपुर पुलिस की सराहनीय पहल: माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने विशेष कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 13 जून 2026 । महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय माहवारी (पीरियड्स) को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं और झिझक को दूर करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने अपने “चेतना अभियान” के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्थानीय चेतना हॉल में जिला पुलिस बिलासपुर और बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट आरोग’ के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 190 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने माहवारी को महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए इसके प्रति वैज्ञानिक सोच अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय को शर्म या संकोच से जोड़ने के बजाय खुलकर समझने और सही जानकारी साझा करने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer Breaking; छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा ट्रांसफर, इन जिलों के शिक्षक शामिल, जारी हुआ आदेश
Transfer Breaking; छत्तीसगढ़ में शिक्षकों का बड़ा ट्रांसफर, इन जिलों के शिक्षक शामिल, जारी हुआ आदेश
August 26, 2026
रायपुर, 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘प्रोजेक्ट आरोग’ की संस्थापक विनिता पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज भी कई जगहों पर माहवारी को लेकर गलत धारणाएं मौजूद हैं, जिन्हें जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर समाज को संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

कार्यशाला में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी चर्चा में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और सहयोगात्मक माहौल तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में महिलाओं को बेहतर सहयोग देने का संकल्प भी लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 5 क्विंटल गांजे का राज! लोगों ने तलाशी ली तो उड़ गए होश, ड्राइवर फरार
CG-नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 5 क्विंटल गांजे का राज! लोगों ने तलाशी ली तो उड़ गए होश, ड्राइवर फरार
August 26, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी की एक बड़ी खेप ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस प्रशासन का मानना है कि जब पुलिस विभाग जैसे जिम्मेदार संस्थान ऐसे विषयों पर खुलकर चर्चा करते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इससे माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करने के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और गरिमा के प्रति लोगों की सोच में भी सकारात्मक बदलाव आता है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘मंत्री जी, पढ़ाएगा कौन? CG Gen Alpha का Protest, 400 बच्चे सड़क पर; 3 शिक्षकों से पढ़ाई! मंत्री से बात के बाद आधी रात खत्म हुआ प्रदर्शन
‘मंत्री जी, पढ़ाएगा कौन? CG Gen Alpha का Protest, 400 बच्चे सड़क पर; 3 शिक्षकों से पढ़ाई! मंत्री से बात के बाद आधी रात खत्म हुआ प्रदर्शन
August 26, 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अब Gen Alpha के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। पेंड्रावन के स्वामी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *