LIVE UPDATE

“तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?” ग्रामीण को धमकाने के बाद मारपीट करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, देखिए Video

बलौदा बाजार, 10 जून 2026. छत्तीसगढ़ में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। धमतरी के बाद अब बलौदाबाजार जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी ग्रामीण को खुलेआम धमकाते और अभद्र भाषा में बात करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों के प्रति उसके रवैये को लेकर बहस शुरू हो गई है। बलौदाबाजार जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र से सामने आए वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी ग्रामीण से तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी ग्रामीण से कहता सुनाई देता है, “तू कौन है, कलेक्टर है, एसपी है, मुख्यमंत्री है कौन है तू?” वीडियो में पुलिसकर्मी का आक्रामक और दबंग अंदाज साफ नजर आ रहा है।

सौजन्य: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

जानकारी के मुताबिक किसी स्थानीय विवाद या कार्रवाई के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में हाल के दिनों में पुलिस और आम लोगों के बीच विवाद के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में बलौदाबाजार का यह नया मामला पुलिस की कार्यशैली को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग पुलिसकर्मी के व्यवहार को अनुचित बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस विभाग की ओर से विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और लोगों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। फिलहाल हमारा न्यूज़ पोर्टल  वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी: 61 हजार चालान के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने कसी कमर
सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी: 61 हजार चालान के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने कसी कमर
June 10, 2026
रायपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक प्रशिक्षण, वाहनों की वैज्ञानिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *