LIVE UPDATE

बिलासपुर: कोयला चोर गिरोह का खुलासा, मालिक व ड्राइवर समेत 6 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोयले की हेराफेरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन के संचालकों ने कोयले की जांच के दौरान इस हेराफेरी को पकड़ा, जिसके बाद मामला पुलिस को सौंपा गया. इस मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी गिरोह में शामिल कोलडिपो संचालक, सुपरवाइजर, ट्रक मालिक व ड्राइवर सहित 6 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

ड्राइवरों सहित 6 लोग गिरफ्तार

वहीं तीन ड्राइवरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल, लोखंडी भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन के कारखाना प्रबंधक आरके पाण्डेय ने रिपोर्ट लिखाई है कि 9 जून को दीपका कोल माइंस से एफ/ जी ग्रेड का कोयला भाटिया एनर्जी एण्ड बेनिफिकेशन के लिए मंगवाया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 5 क्विंटल गांजे का राज! लोगों ने तलाशी ली तो उड़ गए होश, ड्राइवर फरार
CG-नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 5 क्विंटल गांजे का राज! लोगों ने तलाशी ली तो उड़ गए होश, ड्राइवर फरार
August 26, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी की एक बड़ी खेप ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब पुलिस तक पहुंचा मामला

10 जून को सुबह 6 से 7 बजे के बीच ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीक्यू, 8285, चालक उज्जैन अंसारी, ट्रक क्रमांक सजी 12 बीएल, 6247 चालक आशिक हुसैन, ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीएल, 6251 चालक फजल अंसारी कोयला लेकर आए, जिसे लैब से चेक करने पर एफ/ जी ग्रेड का कोयला नहीं होना पाया गया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. जहां छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
‘मंत्री जी, पढ़ाएगा कौन? CG Gen Alpha का Protest, 400 बच्चे सड़क पर; 3 शिक्षकों से पढ़ाई! मंत्री से बात के बाद आधी रात खत्म हुआ प्रदर्शन
‘मंत्री जी, पढ़ाएगा कौन? CG Gen Alpha का Protest, 400 बच्चे सड़क पर; 3 शिक्षकों से पढ़ाई! मंत्री से बात के बाद आधी रात खत्म हुआ प्रदर्शन
August 26, 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अब Gen Alpha के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। पेंड्रावन के स्वामी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *