LIVE UPDATE

Bilaspur News; बुधवारी-शनिचरी बाजार अग्निकांड: प्रभावित व्यापारियों से अमर अग्रवाल की मुलाकात, हर संभव मदद का आश्वासन….

बिलासपुर, 10 जून 2026। बिलासपुर के रेलवे परिक्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार एवं शनिचरी बाजार में बीते दिनों हुई आगजनी की घटना के बाद प्रभावित व्यापारियों के हालात का जायजा लेने के लिए पूर्व मंत्री व विधायक Amar Agrawal मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात कर घटना से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली और उनके वर्तमान हालात को समझा।

इस दौरान व्यापारियों ने आगजनी से हुए भारी आर्थिक नुकसान, दुकानों में रखे सामान के नष्ट होने तथा आजीविका पर पड़े प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की। कई व्यापारियों ने बताया कि घटना के बाद उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है और पुनः कारोबार शुरू करने में उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अमर अग्रवाल ने प्रभावित परिवारों और व्यापारियों से चर्चा करते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और प्रशासनिक स्तर पर भी राहत एवं पुनर्वास की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर स्थानीय व्यापारी प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और जल्द राहत की मांग की।

अमर अग्रवाल ने अंत में प्रभावितों के शीघ्र पुनर्वास और व्यवसाय के पुनः संचालन की कामना करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए, ताकि बाजार की स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *