LIVE UPDATE

बिलासपुर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: ‘माहौल रेस्टोरेंट’ में बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब, 5 रईसजादे रंगे हाथों धराए!

बिलासपुर, 11 जून 2026.। न्यायधानी के चकरभाठा रोड और रायपुर रोड पर स्थित होटलों और ढाबों में इन दिनों अवैध रूप से शराब परोसने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। आबकारी संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार रात को चकरभाठा रोड स्थित ‘माहौल रेस्टोरेंट’ और ‘काली ढाबा’ में औचक दबिश दी, जहां बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से शराब पिलाई जा रही थी।


रंगे हाथों पकड़े गए रसूखदार, लेकिन…
कार्रवाई के दौरान टीम ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए एक कर्मचारी और मौके पर जाम झलका रहे 5 रसूखदार रईसजादों को रंगे हाथों पकड़ा। आबकारी एक्ट की धारा 36(ए) और 36(बी) के तहत कार्रवाई तो की गई है, लेकिन अब इस पूरी कार्रवाई पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
August 19, 2026
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


‘सेटिंग’ और लेन-देन के गंभीर आरोप!
हैरानी की बात यह है कि आबकारी अधिकारियों ने इस पूरी कार्रवाई में इतनी गोपनीयता बरती कि पकड़े गए रसूखदारों के नाम तक उजागर नहीं किए। उड़नदस्ता के अधिकारी यह साफ करने से बच रहे हैं कि मुख्य कार्रवाई रेस्टोरेंट संचालक पर हुई है या सिर्फ मैनेजर को बलि का बकरा बनाया गया है। बाजार में चर्चा गरम है कि मोटी रकम की सांठगांठ कर मुख्य संचालक को बचा लिया गया है। आबकारी विभाग की ओर से इस बड़ी कार्रवाई का न तो कोई आधिकारिक विवरण जारी किया गया और न ही कोई फोटो-वीडियो सार्वजनिक की गई।


रायपुर रोड पर ‘कार सर्विस’ का नया ट्रेंड
खबर तो यह भी है कि रायपुर रोड पर स्थित अधिकांश ढाबों और रेस्टोरेंट में इन दिनों ‘कार सर्विस’ का नया कल्चर तेजी से पनप रहा है। रसूखदार अपनी लग्जरी कारों में बैठकर सरेआम शराब पी रहे हैं और ढाबा संचालक पुलिस व आबकारी के खौफ से बेपरवाह होकर सीधे गाड़ियों तक चखना और खाना पहुंचा रहे हैं। रात होते ही इन ढाबों के बाहर लग्जरी कारों का मेला लग जाता है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *