LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur News; छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

महंगाई भत्ता, एरियर भुगतान, नियमितीकरण और कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित कई मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

बिलासपुर, 10 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं उससे जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
IAS Amit Kumar: बारिश में भी नहीं रुका कलेक्टर का दौरा; बरसते पानी में जंगल, नदी पार कर पहुंचे गांववालों के बीच, छाता तानकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
July 21, 2026
सुकमा, 21 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और सुशासन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मुहिम के तहत सुकमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने, लंबित एरियर राशि का भुगतान करने तथा पेंशनरों को महंगाई राहत का लाभ देने की मांग की। इसके साथ ही बजट में घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा को तत्काल लागू करने की मांग भी उठाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के नामी स्कूल में शर्मनाक वाकया: छात्र से 200 बार लिखवाई मां की गाली, DEO ने बिठाई जांच
CG के नामी स्कूल में शर्मनाक वाकया: छात्र से 200 बार लिखवाई मां की गाली, DEO ने बिठाई जांच
July 30, 2026
अंबिकापुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों ने संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के निराकरण तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग भी रखी। वहीं मध्यप्रदेश की तर्ज पर अर्जित अवकाश नकदीकरण का लाभ देने और शिक्षकों की सेवा गणना से जुड़े मामलों का समाधान करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला, स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण
July 30, 2026
रायपुर, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *