LIVE UPDATE

बालाजी ढाबा में पुलिस की दबिश: शराब पीते मिले 5 युवक, संचालक पर भी केस दर्ज

बिलासपुर, 13 जून 2026. चकरभाठा पुलिस ने होटल-ढाबों की जांच अभियान के दौरान बालाजी ढाबा में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहे पांच युवकों को पकड़ा है। वहीं ढाबा संचालक के खिलाफ भी ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी ढाबा में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां पांच युवक शराब का सेवन करते पाए गए। पकड़े गए युवकों की पहचान हर्ष श्रीवास, अभिषेक कुमार सिंह, राजीव दुबे, मयंक सिंह और बिट्टू कौशिक के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि ढाबा संचालक अशोक जोतवानी द्वारा ग्राहकों को परिसर में बैठकर शराब पीने की अनुमति दी जा रही थी। इसे आबकारी नियमों का उल्लंघन मानते हुए संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने पांचों युवकों और ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि होटलों और ढाबों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
September 10, 2026
बिलासपुर। शहर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। TNC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *