LIVE UPDATE
Trending

शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, दयालबंद के मधुबन क्षेत्र में बढ़ा विरोध

बिलासपुर, 13 जून 2026. दयालबंद के मधुबन इलाके में संचालित शराब दुकान (भट्टी) को लेकर स्थानीय महिलाओं का विरोध शनिवार को खुलकर सामने आया। सुबह दुकान खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंच गईं और शराब भट्टी को बंद करने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र की शांति और व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि भट्टी के आसपास अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि नशे में कुछ लोग विवाद और हंगामा भी करते हैं, जिससे परिवारों में असुरक्षा बानी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन के नए नियम लागू: BSc Nursing के लिए एंट्रेंस, GNM में 12वीं के अंकों से बनेगी मेरिट; निजी कॉलेजों में 40% सरकारी कोटा
August 15, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर राज्य सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। 7 अगस्त 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने क्षेत्र से शराब दुकान को हटाने और स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई।

मामले की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों को उचे स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद महिलाएं अपनी मांग पर कायम रहीं और शराब दुकान हटाए जाने तक विरोध जारी रखने की बात कहती रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
25% कमीशन से लेकर AC और सोने की अंगूठियों तक! 1.76 करोड़ की कथित काली कमाई में पूर्व मुख्य अभियंता पर EOW का 1500 पन्नों का आरोप-पत्र
August 15, 2026
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्षेत्र में बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की आपत्तिजनक स्थिति न बने। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय लोगों की मांगों पर विचार किए जाने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में बड़ा फेरबदल: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को संयोजक की जिम्मेदारी; लीगल टीम भी गठित
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में बड़ा फेरबदल: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को संयोजक की जिम्मेदारी; लीगल टीम भी गठित
August 15, 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ में करीब एक दशक से सक्रिय गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *