LIVE UPDATE

Bilaspur में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन : निगम प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग को किया ध्वस्त, मचा हड़कंप

बिलासपुर, 10 जून 2026। शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को घुरु क्षेत्र में स्थित गुरु गौर कॉलोनी क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग की जांच की और मौके पर कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने जमीन की स्थिति और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान खसरा नंबर 592 और 607 से जुड़ी जमीन पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत सही पाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
खेत से बाजार तक पहुंचा कोरिया का ‘जीराफूल’, बनाई नई पहचान; 832 किसान प्राकृतिक खेती से कर रहे जीराफूल धान का उत्पादन, एफपीओ के जरिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा
August 18, 2026
कोरिया/ कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रभावी मॉडल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने के बाद नगर निगम की टीम ने अवैध प्लॉटिंग को हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से भी दस्तावेजों की जानकारी ली और पूरे मामले का निरीक्षण किया।

निगम अतिक्रमण टीम  के अनुसार, बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग और कॉलोनी विकास कार्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण और प्लॉटिंग पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
बिलासपुर में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर जेवर लेकर फरार
August 19, 2026
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई के बाद अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शहर में कहीं भी अवैध कॉलोनी या बिना अनुमति के प्लॉटिंग की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कॉलोनियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
August 21, 2026
रायपुर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *