LIVE UPDATE

CM Helpline; प्रदेशवासियों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे CM हेल्पलाइ…एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत

रायपुर, 9 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की जा रही “CM Helpline” सेवा का शुभारंभ करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे अपने निवास, सेक्टर-24 नया रायपुर से रवाना होकर 10:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू होगी, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CGMSC अमानक दवा पर  सख्त: सप्लायर फर्म ब्लैकलिस्ट, रेट कॉन्ट्रैक्ट किया निरस्त…
CGMSC अमानक दवा पर  सख्त: सप्लायर फर्म ब्लैकलिस्ट, रेट कॉन्ट्रैक्ट किया निरस्त…
June 9, 2026
- दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी- मानकों पर आधारित प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे “CM Helpline” के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह पहल आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। माना जा रहा है कि इसके माध्यम से शासन और आम जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।


इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 1:40 बजे सीबीडी भवन पहुंचेंगे, जहां वे “CM Helpline Call Center” का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली, शिकायतों के पंजीकरण और उनके निराकरण की व्यवस्था की जानकारी लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे अपने निवास लौटेंगे। इसके बाद वे कुछ समय के लिए आरक्षित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 3:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी: 61 हजार चालान के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने कसी कमर
सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी: 61 हजार चालान के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने कसी कमर
June 10, 2026
रायपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, बेहतर चालक प्रशिक्षण, वाहनों की वैज्ञानिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


प्रदेश सरकार की इस नई हेल्पलाइन व्यवस्था को सुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने और उनके त्वरित समाधान की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
“तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?” ग्रामीण को धमकाने के बाद मारपीट करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, देखिए Video
“तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?” ग्रामीण को धमकाने के बाद मारपीट करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, देखिए Video
June 10, 2026
बलौदा बाजार, 10 जून 2026. छत्तीसगढ़ में पुलिस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *