LIVE UPDATE

वीडियो वायरल करने की धमकी, एक लाख की डिमांड; आरक्षक का भयादोहन…एक पुलिसकर्मी, दो कथित पत्रकारों समेत 4 पर जुर्म दर्ज

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षक से कथित रूप से एक साल पुराने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद एक पुलिसकर्मी, दो कथित पत्रकारों और एक चाय ठेला संचालक सहित कुल चार लोगों के खिलाफ जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मनोज साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चाय ठेला संचालक सोनू ठाकुर ने उसे फोन कर उसके बीयर बार में बैठे होने का एक पुराना वीडियो होने की बात कही। वीडियो करीब एक साल पुराना बताया गया। आरोप है कि सोनू ठाकुर ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल नहीं करने के एवज में पहले एक लाख रुपये और बाद में बातचीत के दौरान 50 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत के बाद एएसपी पंकज कुमार पटेल ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान चाय ठेला संचालक सोनू ठाकुर को बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सोनू ठाकुर ने कथित पत्रकार अनुज श्रीवास्तव और जिया खान के कहने पर आरक्षक से संपर्क करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरक्षक का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूलने की कोशिश की गई थी। शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने आरक्षक रितेश मिश्रा, कथित पत्रकार अनुज श्रीवास्तव, जिया खान तथा चाय ठेला संचालक सोनू ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308 के तहत जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।

18 पुलिसकर्मियों का तबादला

इसी मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से सिविल लाइन चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ठाकुर सहित 18 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

तबादला सूची में अमृत लाल कंवर को रतनपुर से सकरी, लखन साहू को पुलिस लाइन से चकरभाठा, विमल मनहर को तोरवा से सरकंडा, ओंकार प्रसाद बंजारे को चकरभाठा से सकरी, आरक्षक भूपेंद्र सिंह कंवर को बिल्हा से मस्तूरी, विकास सेन को सिविल लाइन से रतनपुर तथा संजय कुमार यादव को रतनपुर से मस्तूरी भेजा गया है।

इसके अलावा गोविंद नारायण साहू को मस्तूरी से जूनापारा रतनपुर, धर्मराज शाह को पुलिस लाइन से यातायात, अंकेश केशरवानी को पुलिस लाइन से चपोरा, सोनेश्वर यादव को पुलिस लाइन से मोपका, मुकेश यादव को पुलिस लाइन से बेलगहना, आराध्य शर्मा को सकरी से सरकंडा, अफाक खान को सकरी से सरकंडा तथा संतोष राठौर को सरकंडा से सकरी थाना स्थानांतरित किया गया है।

मामले में दर्ज एफआईआर और तबादलों के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
August 10, 2026
- नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के परोक्ष प्रतिनिधित्व पर सरकार का बड़ा फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारीबिलासपुर, 10...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *