LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में 40 दिन चला सुशासन तिहार; 1286 शिविर, 6.43 लाख आवेदन और सिर्फ 26 हजार शिकायतें…

रायपुर, 10 जून 2026. छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू हुआ सुशासन तिहार मंगलवार, 10 जून को समाप्त हो गया। लगभग 40 दिनों तक चले इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान सरकार ने प्रशासन को सीधे जनता तक पहुंचाने की कोशिश की और गांव-गांव में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं और मांगों का मौके पर समाधान करना और शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना रहा। इसी कड़ी में पूरे राज्य के 33 जिलों में बड़े स्तर पर जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान कुल 1286 जन-समस्या समाधान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं, शिकायतें तथा मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे अभियान में कुल 6,43,334 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6,17,111 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित थे, जबकि 26,223 आवेदन शिकायतों के रूप में दर्ज किए गए। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अधिकांश लोग मूलभूत सुविधाओं, योजनाओं के लाभ, और विकास कार्यों से जुड़ी मांगों को लेकर शिविरों तक पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविरों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आवास, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। कई जगहों पर मौके पर ही दस्तावेजी कार्यवाही पूरी कर लोगों को राहत भी दी गई।

सरकार का दावा है कि इस अभियान के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को गांव-गांव तक मजबूत करने में मदद मिली है और लोगों का भरोसा शासन व्यवस्था पर और अधिक बढ़ा है। वहीं जिन मामलों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान समाप्त होने के बाद अब सभी जिलों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा और उनके निराकरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई मामला लंबित न रहे और लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *