बिलासपुर में मेगा जॉब फेयर; 5वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकेंगे आवेदन, 653 वैकेंसी पर होगा चयन

653 पदों पर भर्ती: बिलासपुर में 10 जून को लगेगा रोजगार मेला,बिलासपुर में लगेगा जॉब फेयर, 653 वैकेंसी पर होगा चयन
बिलासपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी द्वारा 10 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी, जो विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जानकारी के अनुसार रोजगार मेले के माध्यम से कुल 653 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउस कीपिंग स्टाफ, फार्मेसी असिस्टेंट सहित कई अन्य पद शामिल हैं।
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन
रोजगार मेला 10 जून 2026 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी।
इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण तथा स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए कंपनियां अपनी पात्रता और चयन प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—
दो पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति
प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
रोजगार पंजीयन अनिवार्य
जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मेले में भाग लेने के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पहले से पंजीयन कर सकते हैं।
युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने और युवाओं को बेहतर करियर विकल्प प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
संपर्क के लिए
अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोनी से संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क नंबर : 07752-297325










