LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: IAS रमेश कुमार शर्मा को मिला सहकारिता आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार, देखिए आदेश

रायपुर, 10 जून 2026.: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी  रमेश कुमार शर्मा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ किया गया है। बता दें कि श्री रमेश कुमार शर्मा वर्तमान में सचिव, गृह विभाग के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ इस नए विभाग की कमान भी संभालेंगे।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, राजभवन सहित राज्य के सभी संभागायुक्तों (रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, दुर्ग) और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *