LIVE UPDATE

CG-मंत्री जी का ‘वीआईपी ठाठ’! जनता जमीन पर, मंत्री टेबल पर पैर पसारकर…सुशासन तिहार में वायरल तस्वीर में घिरे मंत्री, उठ रहे सवाल, देखें Video

एमसीबी, 9 जून 2026। प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार इन दिनों पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और शासन को आम लोगों के करीब लाना बताया जा रहा है। लेकिन एमसीबी जिले के मोरगा में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीर और वीडियो ने सरकार के इस अभियान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम मंच पर टेबल पर पैर फैलाकर बैठे नजर आए, जबकि उनके सामने बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक जमीन पर बैठे हुए थे। मंत्री के बगल में स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े भी मौजूद थे। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

जिस आयोजन का उद्देश्य जनता की समस्याएं सुनना और उनसे सीधा संवाद स्थापित करना हो, वहां जनप्रतिनिधियों का ऐसा रवैया कई सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि जनता सम्मान के साथ अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थी, लेकिन मंच से जो तस्वीर सामने आई उसने संवेदनशीलता और जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर बहस छेड़ दी है।


विपक्षी नेता सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पोस्ट कर कह रहे हैं कि सरकार एक ओर सुशासन और जनसेवा का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में दिखाई गई यह तस्वीर सत्ता के अहंकार और जनता के प्रति असंवेदनशीलता को उजागर करती है। लोगों का कहना है कि यदि आम नागरिक जमीन पर बैठकर अपनी समस्याएं बता रहे थे तो मंत्री और जनप्रतिनिधियों को भी शिष्टाचार और मर्यादा का परिचय देना चाहिए था।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुक्त वीबी-जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण : पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी
आयुक्त वीबी-जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण : पीएम आवास के हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी
August 10, 2026
आवास निर्माण, जल सुरक्षा एवं ग्रामीण अधोसंरचना गुणवत्ता पर विशेष जोर रायपुर, 09 अगस्त 2026/ आयुक्त वीबी-जीरामजी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला  राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष इसे सरकार के कथनी और करनी के अंतर का उदाहरण बता रहा है, जबकि आम लोगों के बीच भी इस दृश्य को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
प्रतिनिधि पति’ का खेल खत्म! महिला जनप्रतिनिधियों के पति और करीबी रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, सरकार ने लगाई रोक
August 10, 2026
- नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के परोक्ष प्रतिनिधित्व पर सरकार का बड़ा फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारीबिलासपुर, 10...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *