LIVE UPDATE

5 साल तक ड्यूटी से गायब रहा बाबू; DEO ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, विभागीय जांच में  दोषी करार

अंबिकापुर। शिक्षा विभाग में वर्षों तक बिना सूचना और अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारी पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 सूरज कुमार भगत को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में कर्मचारी पर लगे सभी आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके बाद यह कड़ा फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार सूरज कुमार भगत उदयपुर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मणगढ़ में सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत थे। वह 17 मार्च 2021 से लगातार बिना किसी स्वीकृत अवकाश, सूचना या अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। करीब पांच वर्षों तक न तो उन्होंने विभाग से संपर्क किया और न ही अपनी गैरहाजिरी का कोई वैध कारण प्रस्तुत किया।

शिक्षा विभाग ने कर्मचारी को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया। इसके अलावा विभिन्न समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर विभाग के समक्ष उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने के लिए भी कहा गया। बावजूद इसके संबंधित कर्मचारी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही कार्यालय में उपस्थित हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित था तथा उसके पास अनुपस्थिति का कोई वैध आधार या चिकित्सीय प्रमाण भी नहीं था।

जांच में आरोप पूरी तरह सिद्ध होने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सूरज कुमार भगत की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट पर TNC की बड़ी कार्रवाई; अनंत रियलिटी का लेआउट निरस्त, बिल्डर नमन गोयल से जुड़ा है प्रोजेक्ट…TNC आयुक्त की बड़ी कार्रवाई
September 10, 2026
बिलासपुर। शहर में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNC) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। TNC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *