LIVE UPDATE

Raipur Spa Center: 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का छापा! 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 जगह मिला आपत्तिजनक सामान

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस ने एक साथ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की 15 टीमों ने तीनों जोन में करीब 30 स्पा सेंटरों की जांच की। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीमों ने सेंटर के अंदर पहुंचकर रिकॉर्ड, CCTV से लेकर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के दस्तावेज तक खंगाले।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime: ड्राइवर सीट के ऊपर बना रखा था गुप्त चेंबर, अंदर छिपा था 4.47 क्विंटल गांजा! चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ की खेप पकड़ी
CG Crime: ड्राइवर सीट के ऊपर बना रखा था गुप्त चेंबर, अंदर छिपा था 4.47 क्विंटल गांजा! चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ की खेप पकड़ी
September 1, 2026
कबीरधाम, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच कबीरधाम से तस्करी का हैरान करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजिस्टर से लेकर CCTV तक की बारीकी से जांच

चेकिंग के दौरान पुलिस ने सबसे पहले स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों का एंट्री रजिस्टर देखा। इसके बाद सेंटर में लगे CCTV कैमरों की स्थिति की जांच की गई।

पुलिस ने यह भी देखा कि CCTV कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं और उनकी रिकॉर्डिंग कितने समय तक सुरक्षित रखी जाती है। इसके अलावा स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के पुलिस वेरिफिकेशन की जानकारी ली गई। सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के दस्तावेज और उनके पुलिस वेरिफिकेशन की भी जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 स्पा सेंटरों में मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस की जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामान मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

जिन सेंटरों में कार्रवाई हुई, उनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने वहां मिले सामान को जांच के दायरे में लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
September 3, 2026
बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों जोन में एक साथ पहुंची पुलिस टीमें

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस अभियान को तीनों जोन में एक साथ संचालित किया। तीनों जोन के DCP के निर्देशन में 15 अलग-अलग पुलिस टीमों को जांच के लिए लगाया गया था।

टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस ने सेंटरों के रिकॉर्ड, ग्राहकों की एंट्री, CCTV फुटेज, संचालक और कर्मचारियों के दस्तावेज सहित कई बिंदुओं की पड़ताल की।

स्पा सेंटर संचालकों को साफ संदेश

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को साफ संदेश दिया है कि सेंटर संचालन में नियमों का पालन करना जरूरी है। खासतौर पर वहां काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन और जरूरी रिकॉर्ड का संधारण होना चाहिए।

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी शिकायत या नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर ऐसे सेंटरों की जांच और कार्रवाई की जा सकती है।

30 सेंटरों की जांच से मचा हड़कंप

रायपुर में एक साथ करीब 30 स्पा सेंटरों की जांच और दो जगह आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी पुलिस ऐसे सेंटरों पर निगरानी और जांच अभियान जारी रख सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *