LIVE UPDATE

IPS के बेटे को घेरकर पीटा, बेल्ट-कड़े से हमला; ‘पिता IPS हैं तो क्या कर लेंगे’….CG में आधी रात बवाल, 4 पर FIR

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक IPS अधिकारी के 24 वर्षीय बेटे से मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि बौरीपारा तालाब के पास कुछ युवकों ने युवक को घेर लिया और हाथ-मुक्कों, बेल्ट तथा कड़े से जमकर मारपीट की। हमले में युवक के सिर, चेहरे और कनपटी पर चोटें आई हैं।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद युवकों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात 10 बजे तालाब के पास रुकी कार, फिर शुरू हुआ विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, नमनाकला खटिकपारा निवासी लेखांश कांत कुर्रे 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से बौरीपारा निवासी अपने दोस्त प्रिंस गुप्ता के घर जा रहा था।

प्रिंस के घर से कुछ दूरी पहले बौरीपारा तालाब के पास लेखांश ने कार रोक दी। इसके बाद वह कार से उतरकर प्रिंस से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके कुछ साथी भी वहां मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक नाम लेने पर भड़का विवाद, गाली-गलौज के बाद घेरकर पीटा

शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान लेखांश ने गोलू गणेश का नाम लिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर रतन गुप्ता और कोया डॉन ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। उसे गोलू का नाम लेने के बजाय दूसरा नाम बोलने को लेकर धमकाने का भी आरोप है।

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गोलू गणेश ने लेखांश का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ हाथ-मुक्कों के अलावा बेल्ट और कड़े से हमला किया गया। इस दौरान उसके सिर, चेहरे और कनपटी पर चोटें आईं।

‘पिता IPS हैं तो क्या कर लेंगे…’ जैसी चुनौती का आरोप

शिकायत में लेखांश ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके पिता के IPS अधिकारी होने को लेकर भी आरोपियों ने चुनौतीपूर्ण टिप्पणी की। वहीं, कोया डॉन पर उसका गला दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

मारपीट होते देख लेखांश के दोस्तों ने बीच-बचाव किया और उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद वह कोतवाली थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की।

चार नामजद, अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

लेखांश की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे विवाद की जांच कर रही है। मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका क्या रही, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

कौन हैं लेखांश के पिता?

शिकायत में बताया गया है कि लेखांश कांत कुर्रे के पिता रवि कुर्रे IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लेखांश स्वयं सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *