LIVE UPDATE

CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चांपा थाने का घेराव कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक चांपा के मेहंदीपारा निवासी बुल्लु सहिस को पुलिस देर रात अवैध शराब के मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि थाने में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस युवक को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय से लेकर अरुण साव-विजय शर्मा तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार! AI ने बदला लुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
CM साय से लेकर अरुण साव-विजय शर्मा तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार! AI ने बदला लुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
September 10, 2026
रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक के लुक वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की ओर से शुरुआती तौर पर युवक की मौत की वजह मिर्गी का दौरा पड़ना बताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिजनों ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग

युवक की मौत के बाद परिजनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। परिजनों की प्रमुख मांग है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और उसके बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार उठाए। इन्हीं मांगों को लेकर परिजन थाने के बाहर डटे हुए हैं। विरोध और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
September 10, 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी मौके पर, परिजनों से बातचीत

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय भी मौके पर मौजूद हैं। वे मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरक्षक ईश्वरी राठौर के निलंबन के बाद पुलिस विभाग की ओर से आगे की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी नजर बनी हुई है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पहुंचे थाना

पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) भी चांपा थाना पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से चर्चा की और मामले की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिरासत में हुई मौत के कारण मामला गंभीर हो गया है। अब जांच में यह स्पष्ट किया जाना महत्वपूर्ण होगा कि थाने में युवक की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और उसकी मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम परिजनों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। वहीं परिवार की मांगों और मामले की जांच को लेकर आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *