LIVE UPDATE

CM साय से लेकर अरुण साव-विजय शर्मा तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार! AI ने बदला लुक, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक के लुक वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे और बड़े राजनीतिक चेहरे तक अपने मौजूदा फोटो को 80s के दौर के अंदाज में बदलवा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की AI से तैयार 80s लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

पूर्व CM डॉ. रमन सिंह भी ट्रेंड में शामिल

इस ट्रेंड से पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अछूते नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी 80s लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों की AI तस्वीरों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
हादसे का इंतजार नहीं! CM साय का सख्त फरमान, कलेक्टर-एसपी तुरंत जांचें जोखिम वाले भवन
September 10, 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कलेक्टरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s फोटो ट्रेंड ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। कई यूजर्स अपनी पुरानी तस्वीरों को AI की मदद से 1980 के दशक के फैशन और अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी असली पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें इस ट्रेंड के लिए AI की जरूरत ही नहीं है।

कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड तक बदल रहा AI

AI से तैयार तस्वीरों में 1980 के दशक का पूरा विंटेज अंदाज नजर आता है। पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मे, बैकग्राउंड और कैमरा क्वालिटी तक को तस्वीर में शामिल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
सोशल मीडिया पर शशिकांत की हालत देख CM साय ने लिया तुरंत एक्शन, एम्स में कराया भर्ती; 4 लाख की मदद मंजूर
September 10, 2026
रायपुर, 10 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Gen Z के बीच यह ट्रेंड खासा लोकप्रिय हो रहा है। युवा 80s के फैशन और विंटेज लुक को नए अंदाज में आजमा रहे हैं, जबकि 40 और 50 की उम्र के लोगों के लिए यह ट्रेंड पुराने दिनों और बचपन की यादें ताजा करने वाला बन गया है।

एक Prompt और तैयार हो जाती है 80s वाली तस्वीर

सबसे खास बात यह है कि इसके लिए अब फोटो स्टूडियो जाने या घंटों फोटो एडिट करने की जरूरत नहीं है। अपनी मौजूदा तस्वीर AI टूल में अपलोड करके एक सही Prompt देने भर से उसे 1980 के दशक के अंदाज में बदला जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
CG-पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने घेरा थाना; आरक्षक निलंबित, पत्नी को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई की मांग
September 10, 2026
जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Prompt के जरिए कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मा, बैकग्राउंड, रंग और पुराने कैमरे जैसा इफेक्ट तक जोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि CM साय से लेकर दूसरे नेताओं और आम सोशल मीडिया यूजर्स तक, 80s AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।

हूबहू एट्टीज वाले दौर की तस्वीरें

जो भी जेन जी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, उनकी तस्वीरें हूबहू एट्टीज वाले दौर की बन रही हैं. एआई के माध्यम से तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, चश्मे, बैकग्राउंड और फिल्म कैमरे जैसी तस्वीर की गुणवत्ता दिखाई दे रही है. इस ट्रेंड में युवा जहां एट्टीज के फैशन और विंटेज लुक को आजमा रहे हैं, वहीं 40 और 50 की उम्र के लोग इसे अपने बचपन और पुराने दिनों की यादों से जोड़ रहे हैं.

बस एक प्रॉप्म्ट और तस्वीर तैयार

जेन जी को एट्टीज के दौर की तस्वीर तैयार करने में पुराने जमाने की तरह फोटो स्टूडियो या फिर जटिल एडिटिंग करने की जरूरत नहीं है. बल्कि एआई पर मौजूदा फोटो अपलोड करने और एक प्रोम्प्ट देने की जूरूरत है और बस आपकी एट्टीज वाली फोटो तैयार हो जाएगी. तस्वीर में 1980 के दशक के कपड़े, हेयरस्टाइल, रंग, बैकग्राउंड और कैमरा इफेक्ट सब कुछ बस एक कमांड से जोड़ा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *