LIVE UPDATE

मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका के चलते 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मिनीबस्ती जरहाभाठा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने विशाल डहरिया (19 वर्ष), निवासी भाठिया पेट्रोल पंप के सामने, मिनीबस्ती जरहाभाठा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime: ड्राइवर सीट के ऊपर बना रखा था गुप्त चेंबर, अंदर छिपा था 4.47 क्विंटल गांजा! चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ की खेप पकड़ी
CG Crime: ड्राइवर सीट के ऊपर बना रखा था गुप्त चेंबर, अंदर छिपा था 4.47 क्विंटल गांजा! चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ की खेप पकड़ी
September 1, 2026
कबीरधाम, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच कबीरधाम से तस्करी का हैरान करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद को रोकने के उद्देश्य से फारूख कुरैशी (44), अमित श्रीवास (24), राजेश्वर बहेलिया (50), अब्दुल आबिद (38), बाबा खान (40), सईद अहमद (40), मोहम्मद जहीर खान (28), आर्यन रात्रे (19), देव सिदार (22), समद अली (21) और साहिल कुमार (22) के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles