LIVE UPDATE
Trending

दिल्ली में खास मुलाकात: डॉक्टर बिटिया की शादी का न्यौता देने पीएम मोदी के पास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, प्रधानमंत्री ने दिया आशीर्वाद,

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान पारिवारिक माहौल देखने को मिला और प्रधानमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ बातचीत की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, CM साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की 2,305 टावरों की मांग
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, CM साय ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की 2,305 टावरों की मांग
July 31, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शादी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। हालांकि व्यस्त कार्यक्रम के चलते उनके शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह
5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह
August 1, 2026
नई दिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मुलाकात राजनीतिक के साथ-साथ एक पारिवारिक सौजन्य भेंट के रूप में भी देखी जा रही है, जिसमें परंपरा के अनुसार खास मौके पर प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया।

भावुक क्षण: पिता का गौरव और प्रधानमंत्री की आत्मीयता
​एक पिता के लिए अपनी बेटी का कन्यादान सबसे बड़ा अनुष्ठान होता है। इसी भाव के साथ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल, बेटी डॉ. कंचन जायसवाल और दोनों बेटे उत्तम जायसवाल और अमित जायसवाल के साथ प्रधानमंत्री के समक्ष उपस्थित हुए।​प्रधानमंत्री मोदी ने बेहद सरलता और आत्मीयता के साथ जायसवाल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बिटिया कंचन के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद दिया और वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री के इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार ने पूरे जायसवाल परिवार को भाव-विभोर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कश्‍मीर में पहलगाम जैसा हमला! कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत
कश्‍मीर में पहलगाम जैसा हमला! कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत
August 1, 2026
 जम्मू-कश्मीर में एक बार फ‍िर आतंकी हमला हुआ है. इस बार भी हमला पहलगाम हमले की तरह ही किया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​”प्रधानमंत्री जी का व्यक्तित्व अद्भुत है। उनका अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण तो हम देखते ही हैं, लेकिन एक अभिभावक के रूप में उनका स्नेहिल व्यवहार दिल जीत लेने वाला है। उनसे मिला आशीर्वाद हमारी बिटिया के लिए अनमोल है।”
— श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

​इंदौर के पायलट संग जुड़ा है रिश्ता
​विवाह की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री जायसवाल की सुपुत्री डॉ. कंचन जायसवाल का रिश्ता इंदौर के रहने वाले एक पायलट के साथ तय हुआ है। विवाह की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *