LIVE UPDATE

बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार

बिलासपुर, 3 अगस्त 2026. बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया है। जिसमें आयुष यादव नाम के बदमाश ने एक बुजुर्ग की पोती से दोस्ती कर डरा-धमकाकर सवा करोड़ रुपए ऐंठ लिए। जिसमें करीब 14.50 लाख रुपए कैश और 450 ग्राम सोने के जेवर शामिल हैं।

ASI का बेटा गैंग बनाकर कर रहा वारदातें

यह भी बताया जा रहा है कि आयुष यादव गैंग बनाकर वारदातें कर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस में अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस पर आरोप है कि आरोपी का पिता पुलिस में ASI होने से कार्रवाई में हीला-हवाली हो रही है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। देर शाम पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर मुख्य आरोपी आयुष यादव और उसके तीन साथियों की गिरफ्तार की जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
August 3, 2026
रायपुर, 3 अगस्त 2026। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6 साल की बच्ची को मारने की दी धमकी

बुजुर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने पोती (बड़ी) को धमका कर एटीएम और फोन-पे के जरिए करीब 14 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए और घर में रखे लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात भी बच्ची को डराकर ले लिए हैं। बुजुर्ग ने  शिकायत में एक छह वर्षीय बच्ची (छोटी पोती) को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  • आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  • प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
  • आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

इनमें आयुष यादव का पिता धर्मेद्र यादव सीपत में ASI है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल के पास स्थित 35...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें क्या है पुरा मामला ?

प्रार्थी देवी प्रसाद सिंह (निवासी राजीव बिहार, सरकंडा) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शारीरिक अस्वस्थता के कारण वे अपने घरेलू काम-काज, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी नातिन  को सौंपे हुए थे। जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों उनकी पोती को उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा छोटे बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डराया-धमकाया जा रहा था। आरोपियों ने भयभीत करके प्रार्थी और उनके परिजनों के बैंक खातों (SBI और सहकारी बैंक) से ATM एवं फोन-पे (PhonePe) के माध्यम से किश्तों में कुल 14 लाख 50 हजार रुपए कैश ऐंठ लिए। इसके अलावा आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे लगभग 450 ग्राम वजनी सोने के आभूषण (हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका आदि) भी हड़प लिए हैं।

आरोपियों से कुछ कैश और जेवर बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपए कैश, 2 नग सोने जैसे पिले धातु की अंगूठी एवं 1 चैन, मोबाइल तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गा‌ड़ी को जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। बिलासपुर की एक युवती की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने लोरमी निवासी एक बिल्डर समेत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों की रिमांड

मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों (प्रियम शर्मा, शौर्य करोलिया ) की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने इन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

कार्रवाई में इनकी भूमिका

मामले में सरकंडा पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। और 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *