LIVE UPDATE

CG छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, ये नये ऐलान भी किये, पढ़िये

रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने संत गुरु रविदास के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि अब से संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का भी निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के दौरान की। कार्यक्रम में वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी वाले कलश का विधिवत पूजन एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गुरु रविदास के सम्मान में कई नई पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है। उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार कई ऐतिहासिक कदम उठाएगी।इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार संत गुरु रविदास के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को स्थायी सम्मान देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने घोषणा की कि अब संत रविदास जयंती पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही गुरु रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू किया जाएगा, जिसे हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में संत रविदास का प्रेरक संदेश अंकित कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें। इसके अलावा नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य संत रविदास के समानता, समरसता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *