LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर; एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की तैयारी

ललितपुर/झांसी: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे परिवार सहित बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में उनके कमर और पैर में अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

पत्नी और बेटी सुरक्षित, काफिले की अन्य गाड़ियां सुरक्षित

राहत की बात यह है कि हादसे के वक्त कार में मौजूद उनकी पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार के चालक, पीएसओ (PSO) और पीए (PA) को मामूली चोटें आई हैं। किरण सिंह देव के काफिले में शामिल अन्य सभी गाड़ियां और उनमें सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
July 21, 2026
डेस्क न्यूज़।  सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़े ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमर और पैर में अंदरूनी चोट, खतरे से बाहर

झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती जांच और सीटी स्कैन में किसी भी तरह के फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कमर और पैर में अंदरूनी चोटें हैं। उनका शुगर लेवल थोड़ा बढ़ा हुआ पाया गया है, जिसके लिए जरूरी दवाएं दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उनके इलाज के लिए मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।

हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी

किरण सिंह देव को उच्च स्तरीय और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर उन्हें हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी तथा पार्टी नेतृत्व लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
July 22, 2026
गुरुग्राम/नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचारक सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता

हादसे की खबर मिलते ही ललितपुर के डीएम, एसएसपी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके साथ ही स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे हैं। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से ही छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं और समर्थकों में चिंता की लहर है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
July 24, 2026
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *