LIVE UPDATE

IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

डेस्क न्यूज़।  सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़े ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोपों के बीच उदय कृष्णा रेड्डी के कथित तौर पर जहर खाने की खबर सामने आई है। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज ICU में चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या का प्रयास था। पूरे मामले की जांच जारी है।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब कर्नाटक कैडर की एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अत्तापुर पुलिस थाने में उदय कृष्णा रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई सप्ताह तक महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न किया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आपराधिक धमकियां दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
SP की छुट्टी: पत्नी से विवाद के बीच IPS पर बड़ी कार्रवाई, SP पद से हटाए गए; मुख्यालय बुलाया गया
SP की छुट्टी: पत्नी से विवाद के बीच IPS पर बड़ी कार्रवाई, SP पद से हटाए गए; मुख्यालय बुलाया गया
November 5, 2026
Desknews@CGNewsbox/ पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में रहे आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने भी मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मिलने के बाद अकादमी ने उदय कृष्णा रेड्डी को निलंबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा के बीच सामने आई जहर खाने की खबर

यौन उत्पीड़न के आरोप सार्वजनिक होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया। इसी बीच खबर आई कि उदय कृष्णा रेड्डी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से एक रात पहले वह हैदराबाद के एर्रागड्डा स्थित मोती नगर इलाके में अपने भाई के घर रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में थे। सोमवार सुबह उन्होंने कथित तौर पर कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सेवन कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Mahadev Betting App पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; लाइव पैनल और हवाला नेटवर्क का खुलासा
Mahadev Betting App पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे; लाइव पैनल और हवाला नेटवर्क का खुलासा
November 14, 2026
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के अवैध कारोबार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ICU में चल रहा इलाज

परिजन उन्हें तत्काल एसआर नगर स्थित जयंती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने इस घटना की भी जांच शुरू कर दी है।हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आत्महत्या के प्रयास की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी की परीक्षा अब फ्री! युवाओं को 5 साल तक आर्थिक मदद, उम्र सीमा में भी 2 साल की छूट; CM का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की परीक्षा अब फ्री! युवाओं को 5 साल तक आर्थिक मदद, उम्र सीमा में भी 2 साल की छूट; CM का बड़ा ऐलान
November 17, 2026
नई दिल्ली/कोलकाता। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *