LIVE UPDATE

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई

बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। बिलासपुर की एक युवती की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने लोरमी निवासी एक बिल्डर समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में काम के सिलसिले में युवती की पहचान लोरमी निवासी बिल्डर नरेंद्र खत्री से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि नरेंद्र खत्री उसे घूमाने के बहाने पहले लोरमी और बाद में गोवा सहित अन्य स्थानों पर ले गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
August 3, 2026
रायपुर, 3 अगस्त 2026। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

युवती का आरोप है कि गोवा प्रवास के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कान्हा किसली समेत अन्य स्थानों पर भी आरोपी ने उसके साथ कई बार अनाचार किया।

शादी से किया इनकार, फिर पहुंची पुलिस के पास

पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाद के दौरान उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल के पास स्थित 35...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SSP के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

मामले की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा थाना पुलिस ने बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
August 3, 2026
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026. बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *