LIVE UPDATE

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द, इन दो दिनों में बढ़ सकती है परेशानी

CG Train Cancelled 18 and 19 July SECR  Raipur Mandal: छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यदि आप बिलासपुर से रायपुर के बची सफर करने की सोच रहे हैं तो  आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) यानी SECR रायपुर मंडल में विकास कार्य के चलते 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तो वहीं 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

ये ट्रेनें कब से कैंसिल रहेगी कब इनका संचालन शुरू होगा, इसमें कौन कौन सी ट्रेनें शामिल हैं जानते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
IPS NEWS: ट्रेनी IPS ने कथित तौर पर खाया जहर, ICU में भर्ती; महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
July 21, 2026
डेस्क न्यूज़।  सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) से जुड़े ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसलिए कैंसिल हुई ट्रेनें

आपको बता दें रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार SECR के रायपुर मंडल में मैनटेनेंस  और विकास कार्य  के चलते इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। साथ ही भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग का काम होना है इसलिए यहां 10  ट्रेनें प्रभावित होंगी।

इन दो दिनों में प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

जानकारी के अनुसार तीन दिन बाद 18 जुलाई शनिवार और 19 जुलाई रविवार को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। यानी यदि आप इस महीने की इन दो तारीखों को बिलासपुर और रायपुर के बीच में सफर करने वाले हैं तो आपको इस दौरान घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चैक कर लेना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट, ICU में भर्ती; नड्डा-जितेंद्र सिंह ने की मुलाकात
July 22, 2026
गुरुग्राम/नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचारक सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये ट्रेनें रहेगीं रद्द

दिनांक 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
BREAKING: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन पर माने
July 24, 2026
नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिनांक 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 18 एवं 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 18 एवं 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 18 एवं 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 18 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 19 जुलाई  2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी :-

दिनांक 18 एवं 19 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

दिनांक 18 एवं 19 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चैक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *