LIVE UPDATE

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर 35 साल पुराना पुल बीच से टूटा, चलती यात्री बस फंसी; बड़ा हादसा टला

बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल के पास स्थित 35 साल पुराना पुल अचानक बीच से दो हिस्सों में टूट गया। उसी समय पुल से गुजर रही एक यात्री बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया, जिससे बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। घटना शाम करीब 5 बजे की है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुल का बीच का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे बस पुल पर ही फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच; 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक शिकायत दाखिल
August 3, 2026
रायपुर, 3 अगस्त 2026। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, बांसाझाल स्थित यह पुल करीब 35 साल पुराना था और लंबे समय से जर्जर हालत में था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी स्थिति और कमजोर हो गई थी। यह पुल बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर स्थित है। करीब 510 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के कई हिस्सों में भी दरारें दिखाई दे रही हैं।

पुल टूटने के बाद बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल तथा छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: बिलासपुर में बिल्डर समेत 4 पर FIR, SSP के निर्देश पर कार्रवाई
August 3, 2026
बिलासपुर, 2 अगस्त 2026। बिलासपुर की एक युवती की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने लोरमी निवासी एक बिल्डर समेत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने पुल टूटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों से भी रिपोर्ट तलब की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
बिलासपुर में ASI के बेटे की गैंग का सनसनीखेज कारनामा: युवती को धमकाकर सवा करोड़ की ठगी, 450 ग्राम सोना और लाखों रुपये ऐंठे; 4 गिरफ्तार
August 3, 2026
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026. बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *