LIVE UPDATE

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न DSP प्रमोशन समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 5 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में राज्य सरकार के 3 से 4 अहम एजेंडों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

बैठक में हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की औपचारिक मुहर लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और विशेष पदोन्नति देने की घोषणा कर चुके हैं। अब इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि बैठक के विस्तृत एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए फैसलों की जानकारी सरकार की ओर से प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *